Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Monday, June 1, 2026
क्राईम

परवाणू में नाकाबंदी के दौरान 5.70 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

परवाणू में नाकाबंदी के दौरान 5.70 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
पुलिस थाना परवाणू के तहत दर्ज केस एफआईआर नंबर 32/2026 (दिनांक 01.03.2026) में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, 26-02-2026 को पुलिस चौकी जाबली की टीम ने टीटीआर परवाणू में नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन में सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्वेषण के दौरान संबंधित वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ की सप्लाई कहां से हुई और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल हैं। दोनों आरोपियों को 02-03-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *