Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Sunday, December 14, 2025
हादसाहिमाचल

सोलन ! संदिग्ध हालत में पंजाब के चमकौर साहिब के साथ नहर में मिला नालागढ़ से लापता महिला का शव ! सोलन , 06 फरवरी 2023

Spread the love

सोलन ! संदिग्ध हालत में पंजाब के चमकौर साहिब के साथ नहर में मिला नालागढ़ से लापता महिला का शव !
सोलन , 06 फरवरी ! नालागढ़ के तहत पिछले 20 दिनों से लापता महिला का शव पंजाब के चमकौर साहिब के पास नहर में संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।आपको बता दें कि महिला के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पंजाब के एक व्यक्ति के साथ महिला अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। जिसको लेकर पुलिस चौकी जोघों में भी गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पिछले 20 दिनों से लगातार पुलिस में महिला के परिजन महिला को ढूंढ रहे थे लेकिन कहीं पर भी उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी नालागढ़ मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा। महिला के परिजनों ने जिस व्यक्ति के ऊपर महिला को भगाने का आरोप लगाया था उस शख्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने कहा है कि महिला और उक्त व्यक्ति के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी जिसका खुलासा कॉल डिटेल के माध्यम से पता चला है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भिन्न-भिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आगामी जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *