Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, May 13, 2026
हिमाचल

नशे से दूर रहना ही इसका सर्वोत्तम इलाज
गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने किया ग्रामीणों को जागरूक
सोलन ब्युरो: 14.02.2023

Spread the love

नशे से दूर रहना ही इसका सर्वोत्तम इलाज
गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने किया ग्रामीणों को जागरूक
सोलन ब्युरो: 14.02.2023
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से पर्वतीय लोक मंच दाड़वा के कलाकारों ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डुमेहर और भूमती में ग्रामीणों को गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी।

कलाकारों ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही केस्टीवल ग्रान्ट योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय सहायक कोष व ओ.पी.एस बहाली तथा 42 करोड़ रुपये केन्द्रीय निधि स्वीकृत होने पर जन कल्याण के कार्याें के बारे में जागरूक किया।

कलाकारों ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की नशे की लत से परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है इसलिए किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना ही इसका सर्वोत्तम इलाज है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत डुमेहर की प्रधान किरण, ग्राम पंचायत भूमती के प्रधान योगेश गौतम, ग्राम पंचायत डुमेहर के उप प्रधान कर्म चंद, ग्राम पंचायत भूमती के उप प्रधान गोपाल राम सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *