Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, April 15, 2026
हिमाचल

पोस्टमॉर्टम के लिए आई जी एम् सी भेजा विक्षित शव

Spread the love

पोस्टमॉर्टम के लिए आई जी एम् सी भेजा विक्षित शव

24 अप्रैल 2023
परवानू के सेक्टर 5 स्थित नाले पर बने पुल के नीचे मिले सड़े गले शव की पहचान हरदीप सिंह (36 वर्ष ) पुत्र स्वर्गीय हरभज सिंह गांव डाकखाना मस्तगढ़ तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के रूप में की गयी है | बता दें की रविवार को पुलिस को सेक्टर 5 स्थित पुल के नीचे किसी व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली | जिस पर पुलिस ने मौके  पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर परवानू के ईएसआई अस्पताल पहुँचाया | पुलिस के अनुसार कई दिन से शव पानी में पड़ा होने के कारण काफी सड़ गल गया था |

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार  शुरुवाती जांच में पुलिस द्वारा हरदीप का शराब के नशे में होना पाया गया है | पुलिस ने बताया की हरदीप के परिवार ने 14 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना परवानू में दी थी | गुरदेव परवानू की गुरदेव इंटरप्राइजेज में ए.डी.ओ.एस  सिक्युरिटी कंपनी की और से  सिक्योरिटी गार्ड का  काम करता था | थाना प्रभारी हंसराज रूंगटा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की शुरुवाती जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया गया है | पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्यवाही अमल में लायी जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *