Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, May 13, 2026
राजनीतीहिमाचल

राज्यपाल ने शिमला में जलग्रहण-क्षेत्र अभ्यारण्य का दौरा कियाशिमला:25 अप्रैल, 2023

Spread the love

राज्यपाल ने शिमला में जलग्रहण-क्षेत्र अभ्यारण्य का दौरा किया
शिमला:25 अप्रैल, 2023
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला में ढली के निकट शिमला जलग्रहण-क्षेत्र अभ्यारण्य का भ्रमण किया। उनके साथ लेडी गर्वनर श्रीमती जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं।

राज्यपाल ने अभ्यारण्य क्षेत्र की वनस्पतियों और जीवों में गहरी रुचि दिखाई।
उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल प्रदेश को अपार प्राकृतिक सौंदर्य प्रदान किया है और इसका संरक्षण व संवर्धन सुनिश्चित करना सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव (दक्षिण) शिमला, के. थिरुमल ने राज्यपाल का स्वागत किया और जलग्रहण-क्षेत्र अभ्यारण्य के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *