Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Saturday, February 21, 2026
हिमाचल

थरोच से दिल्ली बस सेवा शुरू करने पर किया जायेगा विचार: उप मुख्यमंत्री*

Spread the love

थरोच से दिल्ली बस सेवा शुरू करने पर किया जायेगा विचार: उप मुख्यमंत्री*

*उप मुख्यमंत्री ने जुब्बल कोटखाई विस क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लिया जायजा*

शिमला, 23 मई 2023

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज विश्राम गृह हाटकोटी में जल शक्ति विभाग एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ जुब्बल कोटखाई एवं रोहड़ू विस क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बबैठक में जल शक्ति विभाग एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की विस्तृत रूपरेखा रखी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि थरोच से दिल्ली बस सेवा को शुरू करने पर विचार किया जाएगा ताकि यहां के लोगों को इस बस सेवा से आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी डिपो रोहड़ू के अंतर्गत 169 बस रूट पर 119 बसों को चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, रोहड़ू डिपो को हाल ही में 10 नई बसें उपलब्ध करवाई गई हैं। वहीं नेरवा बस डिपो के अंतर्गत 69 रूट पर 51 बसे अपनी सेवाएं लोगो को प्रदान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि रोहड़ू एवं नेरवा एचआरटीसी बस डिपो में स्टाफ की कमी का मामला सामने आया है जिसको पूरा करने के लिए प्रयास किए जायेंगे ताकि निगम दूर दराज क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा सके।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत 125 करोड़ रुपए की लागत से 28 परियोजनाओं की स्वीकृति प्राप्त की गई थी जिसमें से 19 परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा 9 परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वहीं रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 25 पेयजल परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को उसका लाभ प्राप्त हो सके।उप मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए ताकि बागवानों को इसका लाभ प्राप्त हो सके।


उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जुब्बल कोटखाई एवं रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए ताकि आवश्यकता अनुरूप लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। बैठक में जल शक्ति विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता अरविंद सूद, अधिशाषी अभियंता यशपाल ठाकुर, बीबी गुप्ता, हिमाचल क्षेत्रीय प्रबंधक रोहड़ू राजेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *