Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, June 16, 2026
हिमाचल

प्रदेश के मंदिरों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित – मुकेश अग्निहोत्री

Spread the love

प्रदेश के मंदिरों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित – मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री ने चालदा महासु मंदिर सराजी एवं हाटकोटी मंदिर में परिवार सहित की पूजा अर्चना

शिमला, 23 मई -2023
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चालदा महासु मंदिर सराजी एवं हाटकोटी मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं का स्थल है और देवी-देवताओं के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने प्रदेश के लोगों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख शांति की कामना की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों की व्यवस्था बदलने के लिए प्रयास किए जायेंगे ताकि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मंदिरों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री, बेटी आस्था अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *