Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Thursday, April 16, 2026
हिमाचल

मुख्यमंत्री ने सशस्त्र कल्याण कोष में उदारतापूर्वक योगदान करने का आग्रह किया शिमला ब्यूरो:07 दिसम्बर, 2024

Spread the love

मुख्यमंत्री ने सशस्त्र कल्याण कोष में उदारतापूर्वक योगदान करने का आग्रह किया
शिमला ब्यूरो:07 दिसम्बर, 2024
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज यहां सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को फ्लैग लगाया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सशस्त्र कल्याण कोष में अंशदान किया और लोगों से सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उदारतापूर्वक योगदान का आहवान किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने तथा उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है। सशस्त्र बलों का एक गौरवशाली इतिहास रहा है।
स्वास्थ्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और विधायक हरीश जनारथा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *