Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Saturday, May 30, 2026
हिमाचल

आपसी समन्वय के साथ समय रहते पूर्ण करे सभी तैयारियां – उपायुक्तउपायुक्त की अध्यक्षता में सेब सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजनशिमला, 14 जून 2023

Spread the love

आपसी समन्वय के साथ समय रहते पूर्ण करे सभी तैयारियां – उपायुक्त
उपायुक्त की अध्यक्षता में सेब सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन
शिमला, 14 जून 2023
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज सेब सीजन 2023 के संदर्भ में की जाने वाली तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष 1 करोड़ 54 लाख के आसपास सेब के बॉक्स होने का अनुमान है।

उन्होंने जिला के सभी उपमंडल दंडाधिकारियों को अपने क्षेत्र में सेब सीजन के संबंध में समिति का गठन करने के निर्देश दिए ताकि समिति के माध्यम से इस दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं का समयबद्ध उचित निपटारा हो सके।

उपायुक्त ने उपमंडल दंडाधिकारियों को सेब परिवहन के लिए वाहनों की आवश्यकता का आकलन करने के संबंध में सेब उत्पादकों, ट्रक संचालकों, पिक-अप यूनियनों के साथ बैठकें करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ट्रक, पिक-अप ऑपरेटर यूनियनों और सेब उत्पादकों के साथ बैठक कर मालभाड़े एवं परिवहन शुल्क निर्धारित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सेब परिवहन के लिए किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ी तो अन्य जिलों एवं बाहरी राज्यों से ट्रकों की आवश्यकता को पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष रेलवे के माध्यम से भी सेब की फसल का परिवहन करने की दिशा में विचार किया जा सकता है, जिसके लिए उन्होंने रेलवे विभाग से आए हुए अधिकारियों को सेब उत्पादकों के साथ बैठक आयोजित करने का आग्रह किया ताकि सेब परिवहन की दिशा में एक सुगम माध्यम उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि निदेशक उद्यान द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार परिवहन शुल्क बॉक्स के बजाय किलोग्राम या टन के आधार पर निर्धारण किया जाएगा तथा दर निर्धारण के लिए सड़क की स्थिति, वजन इत्यादि का भी ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनता की जानकारी के लिए नियंत्रण कक्षों, नोटिस बोर्डों, प्रमुख स्थानों पर भाड़ा शुल्क प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा कीमत वसूलने वाले पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि एसडीएम ठियोग द्वारा फागू में 15 जुलाई, 2023 से मुख्य कंट्रोल रूम को क्रियाशील कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त शोघी, गिरिपुल, खड़ापत्थर, नारकंडा, फेडीजपुल और कुड्डू में उप नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए जाएँगे।
उन्होंने कहा कि मुख्य नियंत्रण कक्ष फागू में आवश्यक सुविधाएं जैसे टेलीफोन, फैक्स, सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जायेंगे ताकि सेब सीजन को सुगम बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए जिला के सभी उपमंडल में एक ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

उपायुक्त ने कहा कि एचपीएमसी एवं हिमफेड सेब के बक्सों, कार्टनों व अन्य पैकेजिंग सामग्री की दरों के निर्धारण के लिए निविदा प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने वाला है। वही बक्सों एवं कार्टनों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सेब सीजन से पहले सड़कों के रखरखाव के आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि बागवानों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त ने एपीएमसी के अधिकारियों को सब्जी मंडी में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए ताकि यहां पर काम करने वाले मजदूरों एवं अन्य लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दौरान औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में विभागीय अधिकारीगण एवं आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *