Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/mobilefastnews/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Sunday, March 29, 2026
Uncategorized

कच्ची घाटी में “मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजनलोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने की शिरकत शिमला :25 मई, 2025

Spread the love

कच्ची घाटी में “मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने की शिरकत
शिमला :25 मई, 2025
मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को कच्ची घाटी वार्ड में किया गया। इस कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सामुदायिक भवन के लिए दिए 40 लाख*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि लोगों की शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।उन्होंने कहा कि दीपक प्रोजैक्ट से तुलसी राम हाउस तक सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रूपये का प्रावधान किया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड में एक सामुदायिक भवन का निर्माण भी करवाया जाएगा जिसके लिए उन्होंने 40 लाख रुपए के बजट का प्रावधान करने की घोषणा की। वहीं वार्ड में विभिन्न एंबुलेंस मार्गों के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य इसी वित्तीय वर्ष में शुरू कर दिया जाएगा। जैसे ही इन सड़कों का हस्तांतरण लोक निर्माण विभाग कर लेगा, उसी के बाद कार्य आरंभ हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आदर्शों पर चल कर ही दलगत राजनीति से हट कर प्रदेश हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। 23 जून को ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जा रही है जिसके लिए उन्होंने सभी लोगों को परिवार के सदस्य के तौर पर आमंत्रित है।

भारत ने आतंकवाद का दिया कड़ा जवाब
उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद का कड़ा जवाब दिया है। भारत का हर नागरिक आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। देश हित के लिए विचारधारा से उठ कर एक जुट होना हमारा परम कर्तव्य है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जल्दी ही शिमला ग्रामीण के तहत आने वाले नगर निगम के वार्डों में लोगों से व्यक्तिगत रूप में मिलकर उनकी जन शिकायतें भी सुनी जाएंगी।हमारी प्राथमिकता है जनता के साथ सीधा संवाद हो और जनता के कल्याण में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

लोगों ने रखी शिकायतें
मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान अनेकों लोगों ने शिकायतें रखी।कई शिकायतों का कैबिनेट मंत्री की ओर से मौके पर ही निपटारा किया गया। लोअर चक्कर के निवासी ने पिछले लंबे समय से एम्बुलेंस मार्ग न होने की समस्या को रखा तो इस पर मंत्री ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर निरीक्षण करें और रिपोर्ट पेश करें। इसके साथ अंजी से क्यारी मार्ग को जोड़ने की मांग पर भी सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन मंत्री ने दिया।

यह भी रहे मौजूद
इस मौके पर नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री, संयुक्त आयुक्त डॉ भुवन शर्मा, पार्षद किरण शर्मा, दिलीप थापा, अनीता शर्मा, विनोद भाटिया, गीतांजलि, सीमा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिमला ग्रामीण गोपाल शर्मा सहित अधिकारीगण व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *